4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीस रुपए किलो सब्जी, फिर भी ग्राहकों का इंतजार

- कोटगेट सब्जी मंडी की राह नहीं जा रहे लोग  

less than 1 minute read
Google source verification
बीस रुपए किलो सब्जी, फिर भी ग्राहकों का इंतजार

बीस रुपए किलो सब्जी, फिर भी ग्राहकों का इंतजार

बीकानेर. दो माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद अब कोटगेट kotegate bikaner स्थित सब्जी मंडी एक बार फि र से पूर्ण रूप से खुल गई है। जहां पर अधिकांश सब्जियां इन दिनों महज 20 रुपए किलो ही मिल रही है, इसके बाद भी सब्जी विक्रेताओं को ग्राहकों का इंतजार है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही रहे, इस दौरान गली-नुक्कड़ पर छोटी-छोटी सब्जियों की अस्थायी दुकानें खुल गई, इस कारण लोगों ने मंडी से दूरी बना ली। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद चार मई से मंडी सम-विषम दिनों में खुलती थी, अब 12 मई से सभी दुकानें रोजाना खुलने लगी है। इसके बाद भी लोग इस मंडी तक आने परहेज कर रहे हैं।

...मानो लोग रास्ता ही भूल गए

मंडी में सब्जी विक्रेता संजय रुपेला के अनुसार ऐसा लगता है कि लोग मानो मंडी का रास्ता ही भूल गए हैें। यहां पर रोजाना पर्याप्त मात्रा में सब्जियां आ रही है, दरें भी वाजिब है, लेकिन खरीदार नहीं आ रहे हैं, कभी कोटगेट सब्जी मंडी के अंदर पैदल चलना भी मुश्किल होता था। इन दिनों मंडी परिसर खाली मैदान की तरह दिखने लगा है। दुकानदारों को एक सीमित दायरे तक ही दुकान लगाने की इजाजत है।


कर रहे नियमों की पालना
फ ल-सब्जी कोटगेट मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण माली के अनुसार दुकानों के आगे पूरी तरह से सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों की पालना की जा रही है। सेनेटाइजर, मास्क अनिवार्य है। ग्राहक भी आता है, तो मास्क होने पर ही सब्जी देते हैं।

मंडी एसोसिएशन के अनुसार इन दिनों सब्जियों की दरें

आलू 20-25 प्रति किलो
तौरू 20 रुपए

खीरा 20
टिण्डा 20

करेला 20
ककड़ी 20-30

प्याज 15
टमाटर 15-20

भिंडी 20