6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर को आज मिलेगी पहली महिला मेयर

शहर की सरकार : महापौर पद के लिए मतदान आज, सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा मतदानमतदान के ठीक बाद होगी मतगणना
less than 1 minute read
Google source verification
Voting for Bikaner Mayor election 2019

शहर को आज मिलेगी पहली महिला मेयर

बीकानेर. नगर निगम nagar nigam Bikaner का दर्जा मिलने के बाद मंगलवार को पहली बार शहर को महिला मेयर मिलेगी। महापौर के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम सभागार में मतदान होगा। मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते चुनाव मैदान में दोनों प्रत्याशी महिलाएं है। भाजपा की ओर से सुशीला कंवर को तथा कांग्रेस ने अंजना खत्री को अपना प्रत्याशी बनाया है। मतदान के ठीक बाद मतणना होगी।

रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीणा व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सवीना बिश्नोई के नेतृत्व में सोमवार को आरओ सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी चुनाव तैयारियों में जुटे रहे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पवन कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुनीता चौधरी ने नगर निगम पहुंचकर चुनाव व मतगणना की तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान निगम उपायुक्त अलका बुरडक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दो प्रत्याशी, 80 मतदाता

महापौर चुनाव में नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डो से निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। मतदान निगम सभागार में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि मतदान स्थल पर केवल पार्षद ही प्रवेश कर सकेंगे। मतदान स्थल पर मोबाइल, बीडी, गुटखा, सिगरेट आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान स्थल से दो सौ मीटर तक बेरिकेडिंग की गई है।

महापौर चुनाव : एक नजर

चुनाव मैदान में प्रत्याशी : 02

मतदाता : 80

मतदान का समय : सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक

मतगणना : मतदान के तुरन्त बाद

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग