5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर: होटल में खाना खिलाने से मना करने पर वेटर को मारी गोली

bikaner news: मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित एक होटल में वारदात, एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
Waiter shot in hotel

Waiter shot in hotel

बीकानेर. शहर के एक होटल में खाना खाने आए तीन युवकों को खाना खिलाने से मना करना वेटर को महंगा पड़ गया। युवकों ने वेटर पर पिस्तौल तान दी। वह जान बचाकर भागा तो फायर कर दिया, जिससे गोली उसकी पीठ पर बाईं तरफ लगी।

बाद में आरोपी युवक वहां से भाग गए। होटल में अचानक हुए घटनाक्रम से होटल कर्मचारी सकते में आ गए। बाद में होटलकर्मियों ने घायल वेटर को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। घूमाखारा दक्षिण धालाई (त्रिपुरा) हाल मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित रजवाडा होटल में वेटर का काम करने वाले समीर (२२) पुत्र प्राणकृष्णा त्रिपुरा के पीठ में गोली लगी है।

पुलिस ने समीर के पर्चाबयान पर विनोद जाट और दो अन्य के खिलाफ होटल में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।


गोली लगने पर गिर गया
पीडि़त समीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह, विजय और विकास होटल के काउंटर पर बैठे थे। तभी तीन लड़के आए, जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। आरोपियों ने उसे खाना खिलाने का कहा।

तब पीडि़त ने कहा कि अभी खाना नहीं बन सकता, जिससे वे नाराज हो गए। आरोपी विनोद ने उस पर पिस्तौल तान दी तो वह डरकर भागा। तभी विनोद ने फायर कर दिया। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गया और कमर से खून बहने लगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग