26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने वॉकथान को दिखाई हरी झंडी, देखिये VIDEO
Play video

पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने वॉकथान को दिखाई हरी झंडी, देखिये VIDEO

संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्य दिवस को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली (वॉकथान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Google source verification

बीकानेर. संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्य दिवस को लेकर मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली (वॉकथान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीकानेर में यह आयोजन सुबह 10 से 12 बजे तक कलक्ट्रेट से राजीव गांधी मार्ग तक किया गया। इस दौरान बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन में जागरूकता लाने के लिए राजस्थान पत्रिका ‘मैं सुरक्षित-देश सुरक्षितÓ मुहिम चला रहा है।

 

राजस्थान पुलिस और सेंटर फॉर रोड सेफ्टी सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली (वॉकथान) के आयोजन में राजस्थान पत्रिका राज्यस्तरीय मीडिया पार्टनर है। बीकानेर में जागृति रैली का कॉर्डिनेटर ट्रेफिक सीओ प्रतापसिंह डूडी को बनाया गया था। इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आमजन में जागरुकता लाने का आह्वान किया गया है।

 

आमजन और समाज में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने, पैदल चलने वाले व्यक्ति की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए मंगलवार को जिला पुलिस के माध्यम से सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली (वॉकथान) आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा रैली में विभिन्न संस्थाओं पुलिस, परिवहन, एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस, विभिन्न महाविद्यालय, विद्यालय, स्वंयसेवी संगठनों की भागीदारी रही।