5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल सरोवर जल स्वच्छता अभियान का आगाज

भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि की तपस्थली स्थित कपिल तीर्थ की नियमित सफाई के मध्यनजर रविवार को कांडला गुजरात से मंगवाई गई नाव पण्डितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरोवर में उतारी गई।
2 min read
Google source verification
Water Sanitation Campaign

कपिल सरोवर जल स्वच्छता अभियान का आगाज

श्रीकोलायत. भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि की तपस्थली स्थित कपिल तीर्थ की नियमित सफाई के मध्यनजर रविवार को कांडला गुजरात से मंगवाई गई नाव पण्डितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरोवर में उतारी गई। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की प्रेरणा से गत वर्ष जलजन्य वनस्पतियों से पूर्णतया अटे सरोवर की जन सहयोग से सफाई करवायी गई थी। सरोवर के जल को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से सरोवर में उतारी गई नाव के माध्यम से अब रोजाना नियमित सफाई होगी।

रविवार को महावीर प्रसाद पंचारिया के सानिध्य में पण्डितों द्वारा पुजन कर नाव को उताया गया। पंचायत समिति के प्रधान जयवीरसिंह भाटी ने बताया कि कपिल सरोवर में कार सेवा के माध्यम से नियमित रोजना सफाई होगी। इस अवसर पर के.बी.गुप्ता, अजितसिंह, मंगेजङ्क्षसह, सुमेरङ्क्षसह, मनोहरलाल माली, पूनमचन्द कुम्हार, ख्ंिायाराम सैन, रेवन्त पंचारिया सहित बड़ी संख्या में कस्बे के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान जयवीरसिंह भाटी ने स्वयं नाव में बैठकर सरोवर से जलजन्य वनस्पतियों को निकालकर सफाई अभियान की शुरुआत की।

डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना
नोखा. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व नोखा विधायक रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर युवा जाट मंच की ओर से वीर तेजाजी जाट धर्मशाला में हुनमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। समर्थकों ने अभिषेक करके डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि गत माह विदेश प्रवास के दौरान डूडी स्वचालित सीढिय़ों से गिरने से चोटिल हो गए थे। डॉक्टरों ने उनको कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। पूजा अर्चना कार्यक्रम में उरमूल डेयरी के चेयरमैन रेवतराम सियाग, पांचू प्रधान प्रतिनिधि भंवरलाल गोरछिया, पूर्व सरपंच चेतनराम सियाग, पेमाराम सारण, मुरली गोदारा, युवा जाट मंच भारत के प्रदेश सचिव रामनिवास गोदारा, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष भीयाराम भाभू, अशोक सीराण आदि शामिल थे।

शिविर में नि:शक्तजन को बताए अधिकार
नोखा. उरमूल ट्रस्ट बीकानेर व सजग दिव्यांग सेवा समिति की ओर से सामाजिक समावेश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दिव्यांग अधिकार अधिनियम व सतत विकास लक्ष्य पर रविवार को बागड़ी रेफरल अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निशक्तजन को उनको अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति की जिलाध्यक्ष अनुराधा पारीक ने सतत विकास लक्ष्य के मुख्य प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उरमूल ट्रस्ट के सत्यनारायण एवं बजरंग लाल गोयल ने पालनहार योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार, आस्था कार्ड, रोडवेज पास, रेलवे पास से संबंधित जानकारी दी। शिविर में कई गांवों के निशक्तजन उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग