
बीछवाल पहुंचा पानी, बीकानेर को अब भरपूर मिलने लगेगा पेयजल
बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी कंवरसेन लिफ्ट नहर से होकर बीछवाल पहुंचने के साथ ही मंगलवार से ही पानी की आपूर्ति में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि पानी को फिल्टर करने और जलाशय में भंडारण करने के चलते भरपूर पानी की आपूर्ति के लिए अभी २ मई तक इंतजार करना पड़ेगा।
नहरी पानी को बीछवाल स्थित फिल्टर प्लांट में लेकर इसकी गुणवत्ता जांच के बाद शोधित किया जाएगा। पानी जांच में खरा उतरने के बाद उसका जलाशय में भंडारण किया जाएगा। एेसे में बीछवाल से जुड़े शहरी क्षेत्रों में दो मई के बाद ही जलापूर्ति सुचारू होगी। सोमवार रात करीब आठ बजे पानी जामसर से रवना हुआ था। जलदाय विभाग के अनुसार मंगलवार को अल सुबह तक बीछवाल पहुंच जाएगा।
दूषित पानी की आपूर्ति नहीं हो
नहरबंदी समाप्त होने के बाद सोमवार को जिला कलक्टर ने भी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि दूषित पानी की आपूर्ति नहीं हो। साथ ही पानी लीकेज की स्थिति का जायजा लेने की बात भी कही। बैठक में अभियंता ने कलक्टर को बताया कि शोभासर जलाशय तक 2 मई को पानी पहुंच जाएगा।
बीकानेर में कंवरसेन लिफ्ट से होते हुए बीछवाल पानी पहुंचता है। यहां १५०० मिलियन लीटर पानी की क्षमता का एक जलाशय और फिल्टर प्लांट है, जिसमें पानी का शोधन होता है। इसी तरह पन्नालाल बारुपाल ब्रांच से कानासर वितरिका होते हुए नहरी पानी शोभासर आता है। यहां पानी के शोधन के लिए दो प्लांट हैं। यहां भी १५०० मिलियन लीटर पानी की क्षमता का जलाशय है।
Published on:
30 Apr 2019 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
