5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिरदवाल हैड पहुंचा पानी, 29 को पहुंचेगा बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर : निर्धारित समय पर चल रहा पानीअभी छोड़ा जा रहा है ८ हजार क्यूसेक, दो दिन बढ़ेगी मात्रा
less than 1 minute read
Google source verification
Water will reach Bikaner on 29

बिरदवाल हैड पहुंचा पानी, 29 को पहुंचेगा बीकानेर

बीकानेर. नहरबंदी की समाप्ति के बाद हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी शुक्रवार मध्य रात्रि को बिरदवाल हैड (आरडी २४३) पहुंच गया। वहां से शनिवार सुबह पानी को आगे भेजा जाएगा। नहर विभाग की मानें तो इंदिरा गांधी नहर में वर्तमान में पानी अपने निर्धारित समय के अनुसार ही चल रहा है। इस गति से यह २९ अप्रेल को ही रात तक बीकानेर पहुंच जाएगा। फिलहाल नहर में ८ हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। दो दिन बाद इसकी मात्रा बढ़कर ११ हजार क्यूसेक हो जाएगी।

एक दिन के अन्तराल से आपूर्ति

नहर का पानी बीकानेर पहुंचने के एक दिन बाद शहर की जलापूर्ति सुचारू की जा सकती है। पहले दिन आने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद ही पेयजल आपूर्ति के लिए दिया जाएगा। फिलहाल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक दिन के अन्तराल से पानी की आपूर्ति हो रही है। नहरबंदी २३ अप्रेल को समाप्त हो गई थी। उसी रात को हरिके बैराज से पानी छोड़ दिया गया था। यहा पानी २५ अप्रेल को हनुमानगढ़ के ४९६ आरडी पर पहुंच गया था।

मिलेगी राहत
नहर में पानी निर्धारित समय के अनुसार से ही चल रहा है। इसकी गति भी सही है। हनुमानगढ़ से छोडऩे होने के बाद शुक्रवार को बिरदवाल हैड आ गया है। यहां कंवरसेन लिफ्ट नहर में दिया जा रहा है। बीकानेर तक २९ अप्रेल को पहुंच जाएगा।

विनोद मित्तल, मुख्य अभियंता, हनुमानगढ़ (उत्तर)

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग