5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच दिन बाद फिर बारिश, तापमान गिरा

bikaner weather- पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों बीकानेर जिले में दो अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
weather alert news- rain in bikaner

पांच दिन बाद फिर बारिश, तापमान गिरा

बीकानेर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों बीकानेर जिले में दो अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून विदा होने से पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पैटर्न बदल गया। जिसके कारण शहरवासियों को पांच दिन बाद फिर बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली है। शनिवार को सुबह से बादलों की आवाजाही रही, लेकिन शाम को तेज बारिश के चलते सड़कों के किनारे पानी भर गया। बारिश से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सितंबर में अभी तक शहरवासियों को गर्मी व उमस ने परेशान कर रखा है। सितंबर में अभी तक सिर्फ दो दिन ही बारिश हुई है।

सुबह से ही शहर में बादलों की आवाजाही लगी रही। बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप के साथ उमस सा माहौल रहा। जिससे शहरवासियों को उमस ने काफी परेशान किया। इसके बाद दोपहर में काले घने बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हुआ। दोपहर २ बजकर ४० मिनट से ३ बजकर २५ मिनट तक बारिश होती रही। बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। शाम ४ बजे से ४ बजकर ४० मिनट तक बारिश से सड़को के किनारे पानी जमा हो गया। तेज हवाओं के साथ चली बारिश ने एकबारगी तो शहर की रफ्तार थाम दी। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान ३६.४ डिग्री व न्यूनतम तापमान २५.४ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग