6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर- रात को होने लगा सर्दी का अहसास, इस दिन बारिश होने की संभावना

bikaner weather- दिन का पारा चढ़ा, शाम होते ही ठंडक
less than 1 minute read
Google source verification
weather change in bikaner

बीकानेर- रात को होने लगा सर्दी का अहसास, इस दिन बारिश होने की संभावना

रात को होने लगा सर्दी का अहसास

दिन का पारा चढ़ा, शाम होते ही ठंडक

बीकानेर. बीकानेर अंचल में विदा होते मानसून के साथ शहरवासियों को अब हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन तेज धूप रही और तापमान भी दो डिग्री बढ़ गया, लेकिन देर शाम वातावरण में ठंडक हो गई। उधर, मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है।

शहर में सुबह से सूरज की तपिश रही और दिन में शहरवासी गर्मी से परेशान रहे। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई। इन दिनों घरों में कूलर चलना भी कम हो गया है और पंखे धीमी गति से चलने लगे हैं। रात में ठंडक का अहसास होने से शहरवासियों के खान-पान व पहनावे में भी बदलाव आने लगा है। लोगों ने हाफ टी-शर्ट की बजाय फुल शर्ट पहनना शुरू कर दिया है। शहर का अधिकतम तापमान ३३.२ डिग्री व न्यूनतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग