6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मौसम विभाग ने तापमान को लेकर जताई ये बड़ी संभावना

इन दिनों केरल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे केरल में बारिश हो रही है लेकिन पूरे भारत में सूरज की तेज तपिश जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
weather department

weather department

बीकानेर. इन दिनों केरल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे केरल में बारिश हो रही है लेकिन पूरे भारत में सूरज की तेज तपिश जारी है। बीकानेर अंचल में सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ होने से तापमान ४० डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह से सूरज की तेज तपिश से लोगों को बेहाल किया। दोपहर में आसमान साफ होने व हवाएं नहीं चलने से सूरज की तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया। जिससे तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।

मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि आगामी दो दिनों में तापमान और बढऩे की संभावना है। तापमान बढऩे के साथ दिनचर्या में भी काफी बदलाव आ गया। दिन में गर्मी के चलते घरों में कूलर व पंखे चला रहे हैं वहीं रात को ठंडी हवाओं से कूलर की बजाय अब पंखों को भी धीमा करके चलाने लगे हैं। ठंडी हवाओं से अब चादर भी ओढऩे लग गए हैं। साथ ही अब गर्म पकवानों का दौर भी शुरू हो गया है। बीकानेर में लगातार पिछले पांच दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान ४०.२ डिग्री व न्यूनतम तापमान २३.३ डिग्री सेल्सियस रहा।

पारा ४० के आस-पास
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
४ अक्टूबर ३९.६ २४.२
५ अक्टूबर ३९.२ २६.७
६ अक्टूबर ३९.५ २३.५
७ अक्टूबर ३९.४ २३.२
८ अक्टूबर ४०.२ २३.३

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग