बीकानेर. लगभग दो सप्ताह से भीषण गर्मी ने त्रस्त कर रखा है। वहीं बारिश भी लगभग डेढ़ माह से नदारद है। इन दिनों भादो माह चल रहा है, लेकिन पारा चैत्र-बैशाख की तरह 40 -41 डिग्री के इर्द-गिर्द अटका हुआ है। इस तपन ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया है। वहीं बारानी फसलें भी बारिश के अभाव में दम तोड़ गई हैं। अब मौसम विभाग ने जिले में आगामी पांच छह दिन में कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।