20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को गिरी हल्की फुहारें

शहर में रविवार रात मौसम बदला और हल्की रिमझिम हुई। इससे सड़कें गीली हो गई। रात सवा आठ बजे बाद तेज बूंदाबांदी शुरू हुई जो रुक रुक कर चलती रही।

less than 1 minute read
Google source verification
रात को गिरी हल्की फुहारें

रात को गिरी हल्की फुहारें

बीकानेर. शहर में रविवार रात मौसम बदला और हल्की रिमझिम हुई। इससे सड़कें गीली हो गई। दिन में धूप छांव का दौर चलता रहा। शाम को मौसम बदला और बादल घिर आए। रात सवा आठ बजे बाद तेज बूंदाबांदी शुरू हुई जो रुक रुक कर चलती रही। यह सिलसिला करीब पन्द्रह मिनट तक चला।

मौसम केन्द्र के अनुसार मापने योग्य बारिश नहीं हुई। दिन में आसमान साफ था। बीच-बीच में बादलों के आने जाने से धूप छांव का सिलसिला भी चलता रहा। धूप में तेजी महसूस नहीं हुई। हल्की हवा भी चलती रही। शाम सात बजे बाद मौसम बदलने लगा एवं बादलों का घिरना शुरू हो गया। आठ बजे बाद तेज हवाएं चलने लगी। इसके थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सड़कें ही भीग पाई। रविवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.2 एवं न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया था।

खराब मौसम से चने की फसल को नुकसान की आशंका

सुरनाणा- गत पिछले तीन-चार दिनों से चल रहे खराब मौसम के चलते भण्डाण क्षेत्र के गांवों में खड़ी चने की फसल को नुकसान की आशंका है।खिंयेरा के काश्तकार कायमसिंह ने बताया कि क्षेत्र के खोखराणा,ऊंचाईड़ा लालेरा,खिलेरिया ***** तथा उद्देशिया सहित आसपास के गांव में चने की फसल की कटाई का मौसम भी चल रहा है। ऐसे में गत कई दिनों से खराब मौसम के कारण फसलों को नुकसान भी हुआ है। ***** निवासी राधेश्याम भादू ने बताया कि 17 मार्च को रात्रि को चले तेज अंधड़ के कारण फसल खेतों में बिखर गई थी।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग