6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुबह दुकान खोलते ही दुकानदार के पैरों तले खिसकी जमीन

मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर सामान व नकदी चोरी कर ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Nov 2017, 8:19 AM IST

theft in shop

दुकान में चोरी

बीकानेर . नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर सामान व नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। उसने नयाशहर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौकास्थल का मुआयना किया।

मुक्ताप्रसाद निवासी सोहनलाल तंवर ने बताया कि मुक्ताप्रसाद नगर के मुख्य मार्केट में उसकी कृष्णा पॉइंट नाम से मोबाइल की दुकान है।सोमवार की रात को नौ बजे के करीब दुकान बंद करके घर गया था। मंगलवार सुबह रोहित मेडिकल स्टोर के रोहित व खुशबू प्रोविजन स्टोर के मालिक शिवकुमार ने घर आकर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर खुला पड़ा है। दुकान जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। चोर यहां से मोबाइल, रिचार्ज कूपन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

चोर दुकान के तोड़े ताले भी साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर नयाशहर थाने से उपनिरीक्षक भजनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। यहां दुकान के आपपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी देखे।

यह सामान चोरी
मोबाइल शॉप से 10 नए मोबाइल, ढाई हजार रुपए नकदी, रिचार्ज कूपन 20-30, ब्लूटृूथ स्पीकर 2, पेन ड्राइव 10, मेमोरी कार्ड 10, ईयरफोन 20 नग चोरी होने की जानकारी दुकान मालिक ने पुलिस को दी है।


चोरी के आरोपित दो दिन रिमांड पर
श्रीकोलायत. रामदेवरा मेले के दौरान दियातरा गांव में मघाराम के यहां चोरी के मामले में फलौदी उपखण्ड कारागार से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले के पलटखेड़ा निवासी रामसिंह बावरी व पंजाब के पूर्ण उर्फ पूर्णसिंह बावरी को गुरुवार तक रिमाण्ड पर लिया है। दोनों से दियातरा व अन्य स्थान पर वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध
बीकानेर. छात्र संघर्ष समिति ने सोमवार को छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए विरोध जताया है। अध्यक्ष महेन्द्र ङ्क्षसह के नेतृत्व में मंगलवार को एक ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से गृहमंत्री, मानवाधिकार आयोग को भेजा है। इसके जरिए पुलिस कार्मिकों पर कार्रवाई की मांग की है।