4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी तो पता चला बदल गया परिसर

संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में परीक्षाएं तो शुरू हो चुकी है, लेकिन कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने तक की जगह नहीं है। एेसे में विवि प्रशासन ने डूंगर कॉलेज के विद्यार्थियों की डूंगर कॉलेज के साथ लॉ कॉलेज परिसर में भी परीक्षा करवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 18 Mar 2020, 6:41 AM IST

परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी तो पता चला बदल गया परिसर

tent exam

बीकानेर. संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में परीक्षाएं तो शुरू हो चुकी है, लेकिन कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने तक की जगह नहीं है। एेसे में विवि प्रशासन ने डूंगर कॉलेज के विद्यार्थियों की डूंगर कॉलेज के साथ लॉ कॉलेज परिसर में भी परीक्षा करवाई।

हालांकि लॉ कॉलेज में सेंटर तो नहीं था, लेकिन विवि प्रशासन ने परीक्षा करवाने के लिए लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का ही उपयोग किया। वहीं परीक्षा देने आए विद्यार्थी डूंगर कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने 450 छात्रों को लॉ कॉलेज परिसर में परीक्षा देने के लिए कहा।

करीब दो सौ मीटर पैदल चलकर 450 विद्यार्थी लॉ कॉलेज परिसर में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेज में परीक्षा देने के लिए कोई सूचना पहले नहीं दी थी। इसके अलावा डूंगर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता 3100 है, जबकि परीक्षा देने के लिए 3802 की होनी चाहिए। एेसे में 250 विद्यार्थियों की परीक्षा डूंगर कॉलेज परिसर में टेंट में करवाई गई।

दो और परीक्षाएं लॉ कॉलेज में

डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने की संख्या अधिक होने से दो और परीक्षाएं लॉ कॉलेज परिसर में करवाई जाएगी। लॉ कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 26 मार्च व 4 अप्रेल को भी 450 विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।

यह है स्थिति
डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता- 3100

परीक्षा देने के लिए पंजीकृत विद्यार्थी- 3802
उपस्थित- 3550

अनुपस्थित 252

इनका कहना है
15 दिन पहले विवि प्रशासन ने डूंगर कॉलेज के 450 विद्यार्थियों का सेंटर यहां दिया था। डूंगर कॉलेज में बैठने के लिए विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी इसलिए लॉ कॉलेज परिसर में परीक्षा करवाई गई है।

डॉ. भगवानाराम विश्नोई, प्राचार्य, राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर।

डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों के परीक्षा में बैठने के लिए जगह नहीं थी तो लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का उपयोग किया। वहां नया सेंटर नहीं दिया है। लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों की परीक्षा व कंट्रोल डूंगर कॉलेज का रहा। यह पांच-सात दिन पहले ही तय हो गया था। लॉ कॉलेज के बारे में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बता नहीं सकते थे।
डॉ. सतीश कौशिक, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय