
बीकानेर में आएगा नुकरा सफेद घोड़ा
बीकानेर. बीकानेर में अब नुकरा सफेद घोड़े का सीमन लेकर घोडिय़ों में कृत्रिम गर्भाधान होगा। इससे बीकानेर में सफेद घोड़े और घोडियो कि संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए बीकानेर के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में एक नुकरा सफेद घोड़ा लाया जाएगा। सफेद घोड़े के सीमन से घोडियो में कृत्रिम गर्भाधान से करवाया जाएगा। यह सफेद घोड़ा हनुमानगढ़ से लाया जाएगा। केंद्र के साइंटिस्ट व अधिकारियों ने इस घोड़े की सभी तरह की जांच कर ली है। हालांकि यह सफेद घोड़ा सोमवार तक बीकानेर आ जाता, लेकिन कोरोना वायरस से लॉक डाउन होने के कारण नहीं लाया जा सका। अब यह घोड़ा अगले माह तक बीकानेर के अश्व केंद्र में आ पाएगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में आने वाले घोड़ा पालक और किसान अपने साथ लाने वाली घोड़ी के लिए कृत्रिम गर्भाधान मुफ्त में होगा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ माह पहले किसानों व घोड़ा पालको से बातचीत के बाद उनकी सफेद घोड़े को लेकर मांग आने लगी।
इसी को देखते हुए बीकानेर में नुकरा सफेद घोड़े को लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शादी समारोह में सफेद घोडि़यों की काफी मांग रहती है। कई बार घोड़ा पालक और किसान बाहर से सफेद घोड़ी और घोड़ा लेकर आते है, जिनके दाम भी बहुत ज्यादा होते है। ऐसे में कई घोड़ा पालक और किसान इन दामों को वहन नहीं कर पाते है। कई बार तो शादी समारोह में सफेद घोडिय़ां मिलनी भी मुश्किल हो जाती है। अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर में 70 से अधिक ही सफेद घोड़ी है। साथ ही इनमें कई घोड़े और घोडिय़ों में क्वालिटी भी नही है।
घोड़े का इतिहास देखकर किया पसंद
केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस नुकरा सफेद घोड़े के इतिहास को देखकर ही पसंद किया है। यह चार साल का घोड़ा है। इस घोडे की नस्ल हमेशा सफेद ही रही है। इस घोड़े के सीमन से जिस घोड़ी को कृत्रिम गर्भाधान किया गया है उसके सफेद घोड़ी या घोड़ा ही हुआ है। यह घोड़ा 155 से 160 सेंटीमीटर का है।
सफेद घोड़ी का प्रचलन है ज्यादा
किसानों और घोड़ा पालकों की मांग को देखते हुए बीकानेर में नुकरा सफेद घोड़े को लाया जा रहा है। इससे किसानों को काफी फायदा और आमदनी भी बढ़ेगी। अगले माह तक घोड़े का सीमन लेकर घोडिय़ों में कृत्रिम गर्भाधान शुरू करवा दिया जाएगा। यहां सफेद घोड़ी का प्रचलन भी ज्यादा है। - डॉ. एस.सी. मेहता प्रभारी राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र
Published on:
25 Mar 2020 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
