6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयलर फटने से उखड़ी महिला की सांसे, छिन गई परिवार की खुशियां

बॉयलर फटने से उखड़ी महिला की सांसे, छिन गई परिवार की खुशियां

2 min read
Google source verification
women death

बीकानरे। एक बॉयलर के विस्फोट ने उस महिला के अरमानों को कुचल दिया, जिसको पता भी नहीं होगा कि बॉयलर से उसकी जान चली जाएगी। मामला बीकानरे क्षेत्र से जुड़ा है, जहां आबादी में बॉयलर के फटने से एक महिला की सांसे थम गई। बॉयलर तेज धमाके के महिला की जान पर काल बनकर टूट पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बॉयलर ने ली महिला की जान

बीकानेर स्थित लूणकरणसर के गांव पाण्डुसर में अचानक बॉयलर फट गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना के बाद उपखंड अधिकारी डॉ. रतन कुमार स्वामी पहुंचे। साथ ही पुलिस वृताधिकारी दुर्गपाल सिंह राजपुरोहित और थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंचे। कालू पुलिस थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बॉयलर आबादी क्षेत्र में चल रहा था। इस घटना में बॉयलर मालिक गणेशनाथ की पुत्रवधू की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

तेज आवाज के साथ धमाका

स्थानीय लोगों ने बताया कि बॉयलर का तेज धमाका होने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर महिला बुरी तरह से तड़प रही थी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजन सदमे में है।

परिवार की खुशियां छिनी

महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों के पास पहुंची तो परिवार शौक में डूब गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। महिला की मौत से परिजनों की खुशियां चली गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में शौक की लहर फैल गई।