21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को चाकू व पुरुष को मारी गोली, दोनों गंभीर घायल

मुरलीधर व्यास कॉलोनी की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
महिला को चाकू व पुरुष को मारी गोली, दोनों गंभीर घायल

महिला को चाकू व पुरुष को मारी गोली, दोनों गंभीर घायल

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एक युवक ने महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने महिला पर चाकू व पुरुष पर अवैध पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आया युवक भी घायल हो गया। तीनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।वारदात का पता चलने पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची।

सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि मुरलीधर कॉलोनी में प्रभुदयाल व लक्ष्मी घर में बैठे थे। तभी इनका एक रिश्तेदार तीन-चार अन्य युवकों के साथ घर आया। इस पर तीनों के बीच जोरदार बहस हुई।

तैश में आकर युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया वहीं पुरुष पर अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक राहुल को भी आरोपी ने चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग एकत्रित हो गए। बाद में आरोपी वहां से भाग गए।


घायलों का चल रहा पीबीएम में उपचार
पीबीएम के चिकित्सकों के मुताबिक घायल लक्ष्मी के सिर व दोनों हाथों पर चाकू से कई वार किए गए हैं। वहीं प्रभुदयाल के सीने में गोली लगी है। उसे रेड एरिया में भर्ती किया गया। उसकी हालत चिंताजनक हैं। बीच-बचाव करने आए युवक राहुल के भी हाथ व अन्य जगहों पर चाकू से चोटे आई हैं।