भारत दूसरे नंबर पर
कैंसर अस्पताल के सहायक आचार्य डॉ. मुकेश सिंघल ने बताया कि कैंसर अस्पताल के ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में तम्बाकू सेवन से कैंसर ग्रस्त होकर पहुुंचने वाले १० फीसदी मरीज है। वहीं पीबीएम के श्वसन रोग विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत चिकित्सक डॉ. मोहम्मद साबिर के मुताबिक धूम्रपान के धुएं में चार हजार से भी अधिक हानिकारक रसायन पाए जाते हैं। निकोटिन सेवन के १० सैकंड में ही मस्तिष्क में पहुंच कर ब्लड पे्रशर, हृदयगति को बढ़ा देता है। तम्बाकू के सेवन से होठ, मुंह, गले, मुत्राशय व फेंफड़ों का कैंसर होता हे। विश्वभर में मुंह के कैंसर रोगियों में भारत दूसरे नंबर पर है।