11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, शक्तिपीठ में सुना ‘मंगलपाठÓ

लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद शनिवार को महापुरुषों के स्मारक स्थलों पर जाकर माल्यार्पण किया। साथ ही वे नैतिकता का शक्तिपीठ तुलसी समाधी स्थल पहुंचकर मंगलपाठ सुना। अर्जुनराम मेघवाल ने सुबह ११ बजे भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पहुंचकर उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

less than 1 minute read
Google source verification
statue

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, शक्तिपीठ में सुना 'मंगलपाठÓ

बीकानेर. लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद शनिवार को महापुरुषों के स्मारक स्थलों पर जाकर माल्यार्पण किया। साथ ही वे नैतिकता का शक्तिपीठ तुलसी समाधी स्थल पहुंचकर मंगलपाठ सुना। अर्जुनराम मेघवाल ने सुबह ११ बजे भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पहुंचकर उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


इसके बाद बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की जूनागढ़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। साथ ही पब्लिक पार्क प्रवेश द्वार पर स्थित महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। दोपहर करीब १२ बजे गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तथा इसके बाद डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करने अम्बेडकर सर्किल पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेघवाल ने एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पार्क में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


यहां से मेघवाल गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ पर पहुंचे। आचार्य तुलसी की समाधि के दर्शन किए और समर्थकों के साथ आचार्य तुलसी समाधि स्थल पर बैठकर माला फेरी। मेघवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, नंदकिशोर सोलंकी, पाबूदान सिंह, लूणकरन छाजेड़, मोहन सुराणा, डॉ. मीना आसोपा, सुमन जैन, मंडल अध्यक्ष कैलाश बातेऊ, विजय सिंह पडि़हार आदि रहे। अंत में अर्जुनराम मेघवाल ने मुरलीधर व्यास सर्किल पहुंचकर अपने महापुरुषों को नमन करने के दौरे का समापन किया।