14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSA ने अपनी नई बाइक से उठाया पर्दा, पावर और परफॉर्मेन्स से देगी Royal Enfield को टक्कर

महिंद्रा देश के मोटरसाइकिल मार्केट में BSA को एक बार फिर वापस ला रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नई बाइक 2022 BSA Gold Star 650 भी पेश कर दी है। BSA की यह नई बाइक पावर और परफॉर्मेन्स के मामले में Royal Enfield की बाइक्स को टक्कर देगी।

2 min read
Google source verification
2022_bsa_gold_star_650_motorcycle.png

2022 BSA Gold Star 650

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा (Mahindra) की सब्सिडियरी क्लासिक लेजेंड्स (Classic Legends) ने 2016 में इंग्लैंड की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बीएसए (BSA) को खरीद लिया था। अब इसे अगले साल भारत लाया जाएगा। लेकिन इससे पहले कल यानि की शुक्रवार 3 दिसंबर को इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित एक इवेंट में कंपनी की रेट्रो गोल्ड स्टार (Gold Star) बाइक को नए अवतार के साथ और 2022 BSA Gold Star 650 नाम से पेश किया। इसे अगले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और लॉन्चिंग के बाद 2022 BSA Gold Star 650 पावर और परफॉर्मेन्स के मामले में Royal Enfield Interceptor 650, Royal Enfield Continental 650, Kawasaki W800 और Triumph Street Twin को टक्कर देगी। हालांकि इसकी कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

80 साल से भी पुरानी रेट्रो बाइक का है यह नया अवतार

ओरिजिनल BSA Gold Star को 1938 से 1963 के बीच बेचा जाता था। उसी बाइक को अब नए अवतार में 2022 BSA Gold Star 650 नाम से पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके क्लासिक रेट्रो स्टाइल को बरकरार रखा है। साथ ही इसमें नए 650 सीसी सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे 2022 BSA Gold Star 650 को दमदार परफॉर्मेन्स मिलेगी।

डिज़ाइन और फीचर्स

2022 BSA Gold Star 650 क्लासिक रेट्रो स्टाइल के साथ क्रोम एम्बेलिशमेंट वाले गोल रेट्रो-थीम हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया है। इससे बाइक को एक स्टाइलिश लुक मिलता है। साथ ही ऑल-ब्लैक मेनफ्रेम और कॉन्ट्रास्ट कलर फ्यूल टैंक का भी इस्तेमाल किया गया है। फ्यूल टैंक के साइड प्रोफाइल पर क्रोम गार्निशिंग के साथ रेड और ऑफ-वाइट डिटेलिंग की गई है और दोनों मडगार्ड रेड और क्रोम फिनिश के साथ डिज़ाइन किए गए है। इसके आलावा कंपनी ने इस बाइक में ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लंबी रेट्रो-थीम वाली सीट, क्रोम से सजाए गए एग्ज़ॉस्ट, चंकी टेललाइट, मल्टीस्पोक व्हील, फ्रंट डिस्क-ब्रेक और रियर ड्रम-ब्रेक का इस्तेमाल किया है। साथ ही इस रेट्रो स्टाइल बाइक में और भी कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।