3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडवांस्ड इंजन के साथ नया होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर हुआ लॉन्च, चोरों की नज़रों से रहेगा ऐसे दूर

Honda Activa 125 H-Smart: नए होंडा Activa 125 अब पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट हुआ है इसमें स्मार्ट-की (Smart-Key) फीचर दिया गया है। एच-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया, स्मार्ट Key आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बेहतर बनता है।

less than 1 minute read
Google source verification
honda_activa_125.jpg

Honda Activa125 H-Smart


2023 Honda Activa125:
होंडा मोटर साईकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना नया Activa 125 H-Smart स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस स्कूटर की कीमत को अपडेट कर दिया है Activa 125 H-Smart स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 88,093 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। ये स्कूटर कुल पांच रंगों में उपलब्ध है। अपने सेग्मेंट की पहली स्कूटर है, जिसमें कंपनी ने ये स्मार्ट-की (Smart Key) फीचर दिया है। आइये जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और अन्य फीचर्स…


2023 Activa125 वेरिएंट और कीमत


इंजन और पावर:

इस स्कूटर में 124cc की क्षमता का इंजन दिया गया है, जो कि 6.11kW की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें PGM-Fi टेक्नोलॉजी दी है जिसकी मदद से बेहतर माइलेज मिलती है। इसके डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर में आपको रियल टाइम माइलेज की भी जानकारी मिलती है।



नए होंडा Activa 125 अब पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट हुआ है इसमें स्मार्ट-की (Smart-Key) फीचर दिया गया है। एच-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया, स्मार्ट Key आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बेहतर बनता है। इसमें एक डिजिटल मीटर दिया गया है जिसमें कई जानकरियां आपको मिलता है। नए एक्टिवा में एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिसकी मदद से चोरी होने से बचाते में मदद करता है। एंटी-थेफ्ट सिस्टम की मदद से यह स्कूटर चोरों की नज़र से भी दूर रहता है।

यह भी पढ़ें: पठान की कामयाबी और Shah Rukh Khan ने खरीदी 10 करोड़ की Rolls-Royce

Story Loader