
महज 29,000 की है ये बाइक, 1 लीटर में देती है 99.1 Kmpl का माइलेज
नई दिल्ली: अगर आप नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो भारत में आपको जबरदस्त बाइक्स के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, ये बाइक्स देखने में तो स्टाइलिश होती ही हैं साथ ही में इनमें फौलाद सी ताकत होती है। लेकिन इन बाइक्स को चला पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है क्योंकि आजकल मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर बाइक्स बेहद महंगी हैं साथ ही में ये बेहद कम माइलेज देती हैं जिसकी वजह से ये बाइक्स लोगों की जेब पर दबाव बनाती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 29,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह बाइक सस्ती होने के साथ जबरदस्त माइलेज भी देती है।
अब आप सोच रहे होंगे कौन सी है वो बाइक जो इतने कम दाम में इतना ज्यादा माइलेज देती है तो हम आपको बता दें कि यह बाइक है बजाज की CT 100 B जिसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि इस बाइक से ज्यादा माइलेज अब तक शायद ही कोई भारतीय बाइक देती है। ऐसे में अगर आप जबरदस्त माइलेज के साथ शानदार लुक्स वाली बाइक की तलाश में हैं तो आपके लिए यह बाइक फायदे का सौदा साबित होगी।
जानिए क्या हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
बजाज CT 100 B में इसमें सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज बाइक 99 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। ऐसे में यह बाइक माइलेज की चाहत रखने वालों के लिए बेहद ख़ास है। इस बाइक की टॉप स्पीड 90kmph है। इस बाइक में 4 स्पीड गियर दिए गये है और 1 लीटर में यह बाइक 99.1 किलोमीटर (ARAI) की माइलेज दे देती है। आपको बता दें कि दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 29,000 से शुरू होती है।
Published on:
06 Dec 2018 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
