
मंहगी मोटरसाइकिलों को मात देकर Antarctica पर पहुंची Bajaj की ये सस्ती बाइक
नई दिल्ली: मोटरसाइकिल सवारों को हमेशा तेज रफ्तार और हर तरह के रास्तों पर चल सकने वाली बाइक्स पसंद आती हैं । इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनियां आजकल एडवेंचर टुअर बाइक्स बना रही है। लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी होती है जहां शायद ही कोई बाइक से जाने की हिम्मत कर सके, Antarctica भी ऐसी ही एक जगह है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने वाले हैं जिसे जानकर न सिर्फ आप हैरान हो जडाएंगे बल्कि आपका भारतीय बाइक्स पर भरोसा भी औऱ बढ़ जाएगा।
हाल ही में तीन बाइक सवारों ने बजाज डोमिनार मोटरसाइकिल से 51,000 किलोमीटर की सवारी की है। दीपक कामथ, अविनाश पीएस और दीपक गुप्ता नाम के तीन बाइकर्स ने खतरनाक रास्तों का सामना करते हुए 99 दिनों में 3 महाद्वीपों का सफर तय किया है। इस सफर के दौरान डोमिनार पर सवार होकर ये तीनो जेम्स डाल्टन हाईवे, आर्कटिक सर्कल, संयुक्त राज्य अमेरिका, डेम्पस्टर हाईवे, आर्कटिक सर्कल, कनाडा, अटाकामा रेगिस्तान, चिली के पैन-अमेरिकी अनुभाग और बोलिविया के डेथ रोड आदि खतरनाक सड़कों से गुजरे । आपको बता दें कि इस सवारी के बाद, बजाज डोमिनार अंटार्कटिका के जमे हुए महाद्वीप पर सवारी करने वाली पहली भारतीय मोटरसाइकिल बन गई है।
चलिए अब आपको बताते हैं बजाज डोमिनार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये कारनामा संभव हुआ।आपको मालूम हो कि बजाज डोमिनार लॉन्चिंग के समय से ही देश की सबसे सस्ती एडवेंचर टूरर बाइक है। इस बाइक में 373 सीसी का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड वाला फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। जो 35पीएस की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबाक्स से लैस किया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 160 किमी है।
कीमत की बात करें तो इस समय इस बाइक की कीमत 1.42 लाख रुपए है। लेकिन कंपनी जल्द ही इस बाइख को अपग्रेड करके मार्केट में लॉन्च करने वाली है। टेस्टिंग के दौरान इसके अपग्रेड मॉडल को कई बार स्पॉट किया गया है। उम्मीद है कि अपडेटेड मॉडल की कीमत में 6 से 7 हजार तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
Published on:
02 Feb 2019 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
