30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद के मौके पर इन बाइक्स और कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, सिर्फ कुछ दिनों का है मौका

Eid के मौके पर बजाज की Bikes-Cars पर डिस्काउंट बस फेस्टिव सीजन तक ही रहेगा डिस्काउंट ऑफर कई फास्ट बाइक्स भी हैं शामिल

3 min read
Google source verification
automobile discount

नई दिल्ली: आज देश भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है और इस मौके का फायदा उठाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों भी पीछे नहीं हैं। दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है ऐसे में अपने नुकसान को कम करने के लिए बाइक निर्माता कपनियां भारी डिस्काउंट दे रहीं हैं जो फेस्टिव सीजन तक ही चलने वाला है। तो अगर आप भी बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप भी जान लीजिए कि कौन सी बाइक्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।

बजाज एवेंजर 160

बजाज एवेंजर एक क्रूजर बाइक है और अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इस फेस्टिव सीजन कंपनी इस बाइक पर 2000 रुपये का कैशबैक दे रही है। ध्यान रहे कि आपको ये कैशबैक सिर्फ Paytm से पेमेंट करने पर ही मिलेगा।

बजाज डिस्कवर 125

बजाज डिस्कवर खरीदने पर आपको 7000 रुपये का Paytm कैशबैक मिलेगा।

बजाज डॉमिनार 400

अगर आप बजाज डॉमिनार 400 खरीदने जा रहे हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 8500 रुपये का Paytm कैशबैक दिया जाएगा।

बजाज पल्सर 180

बजाज पल्सर 180 खरीदने पर आपको 2000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।

KUV 100

महिंद्रा की इस कार पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 29,000 रुपये का कैश बोनस मिल रहा है साथ ही 5,000 रुपये की एक्ससरीज भी इस कार की खरीद पर मिल रही हैं।

TUV 300 प्लस

इस कार की खरीद पर 35,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। 5,000 रुपये की एक्ससरीज भी इस कार की खरीद पर मिल रही हैं।

थार ABS

इस पॉप्युलर कार पर 9,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये की एक्ससरीज मुफ्त मिल रही हैं।

Bolero पावर प्लस

इस कार पर 11,500 रुपये का कैश डिस्काउंट कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी इस कार पर अगस्त में मिल रहा है। इस कार की खरीद पर 3,500 रुपये की एक्ससरीज भी बायर्स को मिलेंगी।