25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में छाया इस कंपनी की Bikes का जादू

इस माह में Bajaj Auto की बाइक्स की बिक्री काफी अच्छी हुई हैं। बजाज की कुल बिक्री में फरवरी में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बाइक बिक्री में 10 प्रतिशत और व्यावसायिक वाहनों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में भी 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 1 Mar 2019, 3:05 PM IST

Bajaj Auto

भारत में छाया इस कंपनी की Bikes का जादू

देश की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के लिए फरवरी 2019 काफी शानदार रहा है, इस माह में Bajaj Auto की बाइक्स की बिक्री काफी अच्छी हुई हैं। बजाज की कुल बिक्री में फरवरी में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पिछले माह बाइक बिक्री में 10 प्रतिशत और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी के साथ बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में भी 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

बजाज ऑटो द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, फरवरी में बजाज ऑटो ने कुल 3,93,089 यूनिट्स वाहन बेचे वहीं पिछले साल फरवरी 2018 में कुल 3,57,883 यूनिट्स बिकीं थी। बाइक्स की बिक्री की बात की जाए तो पिछले माह 3,27,985 यूनिट बाइक्स बिकीं। वहीं पिछले साल फरवरी 2018 में 2,97,514 यूनिट्स बिकीं थी। फरवरी 2019 में बजाज के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 65,104 यूनिट हुई जो कि पिछले साल फरवरी 2018 में 60,369 यूनिट्स थी। फरवरी 2018 में बजाज ने 1,43,860 यूनिट व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए और इस साल फरवरी में 1,71,383 यूनिट व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए।

भारत में बजाज ऑटो बजाज सीटी 100 से लेकर बजाज डोमिनर 400 बाइक्स तक सेल करती है। इनकी कीमत 32 हजार रुपये से 1.63 लाख रुपये के बीच है। भारत में बजाज पल्सर रेंज सबसे ज्यादा मशहूर है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 64,141 रुपये है।

बजाज सीटी 100
इंजन और पावर की बात की जाए बजाज सीटी100 में 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 7.7 पीएस की पावर और 8.24 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। ये बाइक 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो Bajaj CT100 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32,000 रुपये है।

बजाज डोमिनर 40
इंजन और पावर की बात की जाए तो बजाज डोमिनर 400 में 373 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो कि 35पीएस की पावर और 35 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबाक्स स्लीपर क्लच द्वारा असिस्ट से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है। ये बाइक सिर्फ 8.32 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो बजाज डोमिनार 400 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.63 लाख रुपये है।