
Best 100cc motorcycle: अगर आप रोजाना हैवी ट्रैफिक का सामना करते हैं और एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसे राइड करना आसान हो और साथ में फ्यूल की खपत भी कम हो तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बाइक्स की जानकारी दें रहे हैं जोकि आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इस समय काफी अच्छे-अच्छे मॉडल बाजार में आ चुके हैं।
जिन मॉडल्स की बात हम यहां कर रहे हैं वो 100cc से 111cc इंजन के साथ हैं। इतना ही नहीं इनकी कीमत 39,900 रुपये से शुरू है। अब एंट्री लेवल बाइक्स ज्यादा इसलिए भी बिकती हैं क्योंकि इनकी कीमतें कम होती है और माइलेज ज्यादा मिलती है.. साथ ही रखरखाव भी कम आता है। रोजाना 50 किलोमीटर की दूरी तय करने वालों के लिए यह सेगमेंट सबसे उत्तम माना जाता है।
Hero HF 100:
कम दाम में अच्छी बाइक की तलाश है तो हीरो मोटोकॉर्प की HF 100 आपके लिए है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 51 हजार रुपये है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 67 kmpl तक की माइलेज निकाल सकती है। इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 97.2cc का इंजन दिया है, जो कि 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बाइक के लुक बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का सहारा लिया गया है। इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। Hero HF 100 की कीमत 55,450 रुपये (एक्स-शो रूम कीमत) से शुरू होती है।
Bajaj Platina 110:
यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जोकि एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इंजन की बात करें तो इसमें 115 cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जोकि 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। इस इंजन में इलेक्ट्रॉनिक फ्लूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया गया है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 104 Kmpl की माइलेज देती है।
इस बाइक में क्विल्ट सीटें, नाइट्रॉक्स स्प्रिंग-ऑन-स्प्रिंग सस्पेंशन, इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में ABS सेफ्टी फीचर के साथ 240 mm फ्रंट disc brake की सुविधा दी गई है जबकि इसके रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 69,216 रुपये से शुरू होती है।
TVS Sport:
110cc बाइक सेगमेंट में TVS Sport काफी ज्यादा पसंद की जाती है, इसमें स्टाइल के साथ बढ़िया परफॉरमेंस मिलती है। इसका इंजन भी बेहद किफायती है और जोकि शानदार माइलेज देता है। TVS Sport में 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ET-Fi टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक 15 फीसदी की ज्यादा माइलेज देती है।
एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने माइलेज का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिकॉर्ड के मुताबिक TVS Sport एक लीटर में 110.12 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। बाइक में लगे फ्रंट और रियल सस्पेंशन अच्छे हैं जोकि खराब रास्तों पर अपना काम आसानी से कर जाते हैं।
बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक का वजन 110 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड-क्लीयरेंस 175 mm है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है और इसकी सीट भी आरामदायक है। TVS Sport की कीमत 60 हजार रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 100:
होंडा ने अपने शाइन (Shine) ब्रांड को कैश करते हुए अब शाइन 100 (Shine 100) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।इस बाइक का डिजाइन सिंपल है जोकि ग्राहकों को पसंद आ सकता है। इसकी लम्बी सीट न सिर्फ आरामदायक है बल्कि लम्बी दूरी पर भी यह थकान महसूस नहीं होने देगी।
बाइक कीसीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं।बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में लगा साइड स्टैंड, इंजन Inhibitor के साथ आता है, यानी अगर साइड स्टैंड लगा है तो यह बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी।
Hero Passion Plus:
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी नई पैशन प्लस (Passion Plus) बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में नए इंजन और कुछ जरूरी बदलावों को शामिल किया है। नई पैशन प्लस की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये रखी है। 2023 हीरो पैशन प्लस में कई बड़े बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले कुछ बेहतर हुई है। इसके डिजाइन में आपको नयपान देखने को मिलेगा।इसकी बॉडी और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।
यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में आई है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं। वहीं इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।इस नई बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर 'स्लोपर' मिल का उपयोग करती है। ये पॉवरट्रेन 8hp की शक्ति और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।
TVS XL100:
इस सेगमेंट में TVS XL 100 सबसे सस्ती बाइक है जिसे मोपेड के नाम से बुलाते हैं। TVS XL100 की कीमत एक्स-शो रूम कीमत 39,900 रुपए से शुरू होती है। इसे आप अलग –अलग कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। TVS XL100 की बॉडी को काफी मजबूती दी गई है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम है जबकि इसका कर्ब वजन 80 किलोग्राम है।
इंजन की बात करें तो इसमें 99.7cc का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। एक लीटर में यह बाइक 67 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसका व्हीलबेस 1228mm है इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है। इसका का वजन 86 किग्रा है और इसकी अधिकतम लोड कपैसिटी 130 किग्रा है।
Published on:
29 Jul 2023 03:44 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
