4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Off Roading के मज़े को दुगना कर देती हैं ये दमदार बाइक्स, जानिए कीमत और खूबियां

  Off Roading: देश में अब ऑफ रोडिंग का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा है और इसलिए टू-व्हीलर कंपनियां भी अब किफायती दम में इस तरह की बाइक्स का प्रोडक्शन कर रही हैं। यहां हम आपको इस समय देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुछ ऐसी ही बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं...

2 min read
Google source verification
off_roading_bikes.jpg

Off Roading Bikes: भारत में ऑफ रोडिंग का क्रेज हमेशा से है, ख़ासकर युवाओं के अंदर और अब पहले के मुक़ाबले मार्किट में इस एडवेंचर का मज़ा दुगना करने के लिए ढ़ेरों ऑफ रोडिंग बाइक्स के ऑप्शन भी मौजूद हैं। आपको भी ऑफ रोडिंग करने शौक है और अपने लिए एक अच्छी बाइक ख़रीदना चाहते हैं,तो हम आपको कुछ बेहतरीन ऑफ रोडिंग बाइक्स के मॉडल्स बता रहें हैं,जो आपकी पसंद बन सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं इन ऑफ रोडिंग बाइक्स के बारे में -

Hero Xpulse 200 4V

कीमत: 1.37 लाख रुपये

सबसे पहले बात Hero Xpulse 200 4V बाइक की करते हैं, जो ऑफ रोडिंग के लिए के अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसके साथ ही आप इस बाइक को नॉर्मल सिटी राइड के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बाइक में 199.6 सीसी का बीएस-6 लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है,जो 19.1 पीएस और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा हीरो एक्स पल्स 200 4वी में पाँच गियर ट्रांसमिशन की सुविधा भी मिलती है। इस ऑफ रोडिंग बाइक के सेल्फ स्टार्ट एबीएस Disc ब्रेक वाले वैरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Royal Enfield Himalayan

कीमत: 2.15 लाख रुपये

अब बात करते हैं रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक की,जो ऑफ रोडिंग के लिए काफी पसंद की जाती है। यह बाइक 411 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है,जो 24.8 पीएस और 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है और साथ ही ड्यूल चैनल वाले स्विचेबल एबीएस का फीचर भी मिलता है। जो आपके ख़राब रास्तों के लिए काफी मददगार साबित होता है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 2.15 लाख रुपये है।

IMAGE CREDIT: bikewale


Yezdi Adventure

कीमत: 2.12 लाख रुपये

आखिरी में यजडी की एडवेंचर ऑफ रोडिंग बाइक के बारे में जानकारी देते हैं, जिसमें 334cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह बाइक 22.29kw की पॉवर और 29.84 न्यूटन मीटर का टॉर्कजनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यजडी एडवेंचर की एक्स शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है।