
Review: बजाज एवेंजर स्ट्रीट 180 या सुजुकी इंट्रूडर, कौन सी बाइक जीतेगी दिल
नई दिल्ली : बाइक्स में रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन यह ज्यादा भारी होने और ओल्ड स्कूल लुक के तौर पर ये सभी के लिए नहीं है। थंडर बर्ड के बाद अगर कोई बाइक सबसे ज्यादा वो भी क्रूजर सेगमेंट में पसंद आती है तो वो है एवेंजर स्ट्रीट 180 और सुजुकी इंट्रूडर ABS जिनपर इन दिनों सबकी नजर है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनो बाइक्स में हमें कौन सी पसंद आ रही है। इन दोनो बाइक्स का कमपैरिजन करेंगे जिससे आप डिसाइड कर पाएंगे कि कौन सी बाइक बेहतर है।
लुक्स-
लुक्स की बात करें तो एवेंजर का लुक स्टाइलिश है। फंकी हेडलाइट्स, ऑल-ब्लैक साइकल पार्ट्स और गोल हेल्दी प्रोपोर्शन्स के साथ एवेंजर्स किसी का भी दिल चुरा सकती है, लेकिन ये भीड़ से अलग नहीं लगती है।
जबकि सुजुकी की इंट्रूडर का नया डिजाइन ऑरिजनल इंट्रूडर से काफी मिलती जुलती है। सड़कों पर भी दौड़ती हुई यह अलग ही दिखाई देती है। इसमें में बॉडी वर्क काफी किया गया है।बेहतर फिनिश वाली मोटरसाइकिल में सुजुकी की इंट्रूडर आगे साबित होती है।
फीचर्स:
एवेंजर में एनालॉग सिंगल पॉड स्पीडो, एलॉय व्हील्स टैंक पर फ्यूल गॉज, सिंगल पीस सीट और फंकी हेडलाइट्स के बीच LED डेटाइम रनिंग लाइट्स लगाई गई हैं।
वहीं, इंट्रूडर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जिसमें टैकोमीटर और गियर-पोजिशन इंडिकेटर को भी दिखाता है। इसके अलावा बाइक में स्पिलिट सीट, एलॉय व्हील्स, मोनोशॉक, सिंगल चैनल ABS और दोनों तरफ ब्रेक सेटअप दिया गया है, यानि फीचर्स के मामले में भी ये बाइक आगे नजर आती है।
पॉवर-
सुजुकी इंट्रूडर में 154 सीसी का इंजन लगा है। इसका माइलेज 44 kmpl है।वहीं एवेंजर्स में 220 सीसी का इंजन लगा है, और इसका माइलेज 45kmpl है यानि फैसला अब आपको करना है कि आप कौन सी बाइक लेंगें।
Published on:
02 Jul 2018 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
