बीएमडब्ल्यू अपनी दोनों बाइक्स जी 310 आर और जी 310 जीएस को इस माह के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इन दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और बस कुछ ही समय बाद ये दोनों बाइक सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में इन बाइक्स की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। ये दोनों बाइक बीएमडब्ल्यू के जर्मनी स्थित प्लांट में तैयार की गई हैं। बीएमडब्ल्यू अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और पावर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। अब इन बाइक्स में भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई होगी।