12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bajaj CT 100 B- देश की सबसे सस्ती बाइक बुक करें ऑनलाइन, पाएं 5000 वापस

बजाज ऑटो ने देश की सबसे बाइक Bajaj CT 100 B को हाल ही में 32,668 रुपए  की कीमत पर लांच किया था। अब यही बाइक ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Mar 02, 2016

Bajaj CT100b

Bajaj CT100b

नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने देश की सबसे सस्ती बाइक Bajaj CT 100 B को हाल ही में 32,668 रुपए (Mumbai Ex- showroom price) की कीमत पर लांच किया था। अब यही बाइक ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग में इसकी कीमत 5000 रुपए आपको वापस मिलेंगे। इस तरह इस बजाज सीटी 100 बी की असल कीमत 27, 668 रुपए होगी।

Bajaj CT 100 B Price

बजाज सीटी 100 बी की शोरूम कीमत और ऑनलाइन बुक करने पर कीमत में कुछ फर्क है। जैसे कि अगर आप इसे शोरूम से खरीदते हैं तो आपके शहर के मुताबिक इसकी कीमत ली जाती है। हालांकि इसी बाइक को ऑनलाइन बुक करवाया जाए तो आपको शोरूम कीमत से 5000 रुपए कम देने होते हैं। यह फायदा ई-कामर्स कंपनी पेटीएम पर ही दिया जा रहा है। बजाज के अलावा यामाहा, महिन्द्रा और यो बाइक्स पर भी इतना ही कैशबैक दिया जा रहा है।

ये भी हैं अन्य सस्ती भारतीय बाइक्स

यहां बुक करें ऑनलाइन

बजाज सीटी 100 बी को पेटीएम नाम की ई-कामर्स साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। हालांकि 5000 रुपए कैशबैक के लिए आपको प्रोमो कोड बाइक 5000 यूज करना होगा। Paytm.com के मुताबिक आपके डॉक्यूमेंट देने और पेमेंट करने के बाद इसे 21 दिन में आप तक पहुंचा दिया जाएगा। एक बार कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाइक बुकिंग कैंसिल नहीं की जा सकती है। बजाज सीटी 100 बी के अलावा पेटीएम पर बजाज की ही पल्सर, डिस्कवर, एवेंजर और प्लेटिना बाइक भी उपलब्ध करवाई गई है।


बजाज सीटी 100 बी में
सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर
और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज
बाइक 90 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

ये हैं खास फीचर्स (Bajaj CT 100 B features)
नई
बजाज सिटी 100बी बाइक में ट्रेक्डटेल लैंप के साथ राउंड हेडलाइट का
इस्तेमाल किया गया है। रियर पैनल और सीट में थोड़ा सा बदलाव किया गया है।
रियर में लगैज कैरियर उपलब्ध है। नई बजाज सीटी 100बी का मुकाबला हीरो
एचएफ-डिलक्स, टीवीएस स्टार सिटी प्लास, होंडा ड्रिम नियो जैसे बाइक से
होगा।

ये भी पढ़ें

image