4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swift से ज्यादा पावरफुल है इस Bike का इंजन, सड़कों पर आते ही मचाएगी तहलका

नई सुपरबाइक डुकाटी पैनिगेल वी4 ( Ducati Panigale V4 ) पेश की गई है। डुकाटी पैनिगेल वी4एस पर बेस्ड ये एक लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक है।  

2 min read
Google source verification
Ducati Panigale V4

Swift से ज्यादा पावरफुल इंजन से लैस ये Bike, कीमत में करती है AUDI को भी फेल

इटली की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी की नई सुपरबाइक डुकाटी पैनिगेल वी4 ( Ducati Panigale V4 ) पेश की गई है। डुकाटी पैनिगेल वी4एस पर बेस्ड ये एक लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक है। कंपनी इस बाइक की सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाएगी।

भारत में डुकाटी ने पैनिगेल वी4 स्पेशल बाइक लॉन्च की थी, जिसकी सिर्फ 1,500 यूनिट्स ही तैयार की गई थीं। डुकाटी ने अप्रैल 2018 में इस बाइक की बुकिंग स्टार्ट की और नवंबर 2018 तक भारत में पहली डुकाटी पैनिगेल वी4 स्पेशल बाइक लॉन्च कर दी गई। अगर कुल वजन की बात की जाए तो इस बाइक में बिना फ्यूल के 174 किलोग्राम वजन है। इस बाइक में लिथियम आयन बैटरी दी है, जिसकी वजह से इसका वजन कम है। इस बाइक में फ्रंट और रियर में ओहलिंस सस्पेंशन दिए गए हैं जो कि दोनों साइड फुल एडजेस्टेबल हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1,103 सीसी का एल ट्विन इंजन दिया गया है जो कि 13,750 आपीएम पर 226 बीएचपी की पावर और 11 आरपीएम पर 133.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो टायर कैलिब्रेशन, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हील कंट्रोल, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इन बाइक से हो सकता है मुकाबला
वैसे तो इस बाइक का कोई भी मुकाबला नहीं हो सकता हैं, लेकिन कावासाकी निंजा एच2 ( Kawasaki Ninja H2 ) और अप्रीलिया आरएसवी4 ( Aprilia RSV4 ) से इसका मुकाबला हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो डुकाटी पैनिगेल वी4 की एक्स शोरुम कीमत 80,000 जीबीपी यानि की लगभग 74.5 लाख रुपये है। इस बाइक को फिलहाल आधिकारिक रूप से दुकाटी ने क्रिएट नहीं किया है, लेकिन जल्द ही कंपनी इसके बारे में जानकारी दे सकती है।