नई दिल्ली: कभी लोगों के दिलों पर राज करने वाली जावा मोटरसाइकिल ने आज लगभग 44 साल बाद भारत में फिर से वापसी कर ली है। मुंबई में हुए एक इवेंट में जावा में अपने तीन नए जावा, जावा 42 और पेराक को लॉन्च किया गया। 1974 में इस मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन बंद हो गया था जिसके बाद इसे येजीदी नाम से बेचा जाने लगा था।