नई दिल्ली: भारत में वैसे तो कई कंपनियों की बाइक्स मौजूद हैं लेकिन हर कोई चाहता है कि उसके पास भी एक हार्ले-डेविडसन बाइक हो लेकिन महंगी होने की वजह से इस बाइक को खरीद पाना सबके बस की बात नहीं होती है, लेकिन अब बहुत जल्द एक आम आदमी भी हार्ले-डेविडसन की बाइक खरीद पाएगा क्योंकि कंपनी ने भारत के लिए 250 से 500 सीसी की सस्ती हार्ले डेविडसन बाइक्स लॉन्च करने का मन बना लिया है। ये बाइक्स बहुत जल्द भारत में मिलने लगेंगी और इनके आने के बाद से भारत में मौजूद अन्य बाइक निर्माता कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि हार्ले-डेविडसन एक जाना-माना ब्रांड है।