
BJP Parshad like to be a biker's, they will move in the city
अमेरिका की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक हार्ले डेविडसन लाइववायर ( Harley Davidson LiveWire ) को इटली के मिलान शहर में चल रहे EICMA 2018 मोटरसाइकिल शो में पेश कर दिया है। हार्ले डेविडसन लाइववायर को अगले साल यानी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो लाइववायर एक इलेक्ट्रिक बाइक है जो कि बना क्लच और गियरशिफ्टर के आएगी। इस बाइक में लेवल 1 चार्जर दिया गया है जो कि इस बाइक को चार्ज करने में मदद करेगा। इसी के साथ फास्ट चार्जिंग के लिए लेवल 2 और 3 डीसी चार्जर भी मिलेंगे। हार्ले डेविडसन बाइक में पर्मानेन्ट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएगी जिसे लिथियम आयन बैटरी से पावर मिलेगी। फिलहाल इस बाइक से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे वजन, बैटरी की रेंज और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में फुल कलर टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले, नए हैंडलबार्स, राइडर इंफोर्मेशन सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक, रिजार्चेबल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, लिथियम आयन सेल्स, कास्ट-एल्यूमीनियम हाउसिंग, छोटी 12-वोल्ट की लिथियम आयन बैटरी, पावर लाइट्स, कंट्रोल्स, हॉर्न और इंस्ट्रूमेंट पेनल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की कीमत के बारे में जानकारी जनवरी 2019 को मिल जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस बाइक को 2019 की शुरुआत में सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में अगले साल यानी 2019 में हार्ले डेविडसन लाइववायर की बिक्री शुरू हो जाएगी।
Updated on:
10 Nov 2018, 10:23 AM IST
Published on:
10 Nov 2018, 10:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.