10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में तहलका मचाएंगी Hero की ये दो धमाकेदार बाइक्स

एडवेंचर के शौकीनों के लिए ये महीना बेहद ही ख़ास होने वाला है और इन लोगों को हीरो की दो नई बाइक्स का तोहफा मिलने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 21, 2019

hero adventure bike

मार्च में तहलका मचाएंगी Hero की ये दो धमाकेदार बाइक्स

नई दिल्ली: काफी समय से भारत की जानी मानी बाइक निर्माता कंपनी Hero ने कोई बड़ी बाइक लॉन्च नहीं की है लेकिन मार्च के महीने में कंपनी अपनी दो नई एडवेंचर बाइक्स को लॉन्च कर सकती हैं ऐसे में एडवेंचर के शौकीनों के लिए ये महीना बेहद ही ख़ास होने वाला है और इन लोगों को हीरो की दो नई बाइक्स का तोहफा मिलने वाला है।

Hero XPulse 200

आपको बता दें कि Hero की एक्सपल्स 200 को कंपनी मार्च में लॉन्च कर सकती है। इस बाइक में 198cc, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है। एक्सट्रीम 200आर में यह इंजन 8,000 rpm पर 18 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि इस बाइक में 21-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर व्हील है। इसके बाइक के अदर फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल चैनल ABS, एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बाइक की कीमत करीब 1.05 लाख रुपये हो सकती है।

Hero XPulse 200T

इस बाइक को इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2018 मोटरसाइकल शो में कंपनी ने पेश किया था ऐसे में अब उम्मीद लगाईं जा रही है कि इस बाइक को मार्च के महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह एक एडवेंचर बाइक है और इसे आप अपने दोस्तों के साथ टूर पर जाने के दौरान ले जा सकते हैं। इस बाइक में 17-इंच की व्हील्स दिए गए हैं। बता दें कि एक्सपल्स200 में भी 198cc, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है। एक्सट्रीम 200आर में यह इंजन 8,000 rpm पर 18 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपये के आसपास होगी।