14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hero MotoCorp की इन तीन पॉपुलर बाइक्स की बिक्री में आई भारी गिरावट, 79% की कमी से कंपनी हुई परेशान!

टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero MotoCorp का दबदबा है। भारत ही नहीं एशिया की भी यह सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। लेकिन इस बार पिछले महीने कंपनी की बिक्री में जहां कुछ मॉडल अच्छे बिके तो वहीं 3 सबसे पॉपुलर मॉडल्स की बिक्री धड़ाम से गिर गई है।

2 min read
Google source verification
hero_motocorp_bikes.jpg



टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero MotoCorp का दबदबा है। भारत ही नहीं एशिया की भी यह सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है।लेकिन इस बार पिछले महीने कंपनी की बिक्री में जहां कुछ मॉडल अच्छे बिके तो वहीं 3 सबसे पॉपुलर मॉडल्स की बिक्री धड़ाम से गिर गई है। 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली इन तीन बाइक्स की बिक्री ने 79% की कमी आई है जोकि वाकई कंपनी के लिए चिंता का विषय भी है। अगर आप भी Hero MotoCorp की एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस रिपोर्ट पर जरूर गौर करें...

Hero HF Deluxe

Hero MotoCorp की HF Deluxe जोकि एक किफायती और काफी अच्छी बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 65,074 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 76,149 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में इस बार 11,075 की कम बिक्री हुई जिससे इस बाइक की YoY सेल में 14.54% का नुकसान हुआ।

Hero Glamour 125

अपने 125cc बाइक सेगमेंट में Hero Glamour काफी स्टाइलिश बाइक है और लगातार इसकी बिक्री भी बढ़ रही है पिछले महीने कंपनी ने इसकी 7,402 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल कंपनी ने इस बाइक की 21,901 यूनिट्स की बिक्री की थी,अब ऐसे में इस बाइक की 14,499 यूनिट्स की कम बिक्री हो पाई है, जिसकी वजह से इसकी YoY बिक्री में 66.20% की कम ग्रोथ हुई।

यह भी पढ़ें: ये हैं देश की 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, इस गाड़ी को खरीदने के लिए मची है होड़

Hero Passion Pro

110cc सेगमेंट में यह एक पॉपुलर बाइक जरूर है लेकिन इस बार यह बिक्री के मामले में इम्प्रेस करने सफल नहीं हो पाई है बीते महीने कंपनी ने इसी सिर्फ 2,740 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल कंपनी ने इस बाइक की 12,933 यूनिट्स की बिक्री की थी, अब ऐसे में इस बाइक की 10,193 यूनिट्स की कम बिक्री हो पाई है, जिसकी वजह से इसकी YoY बिक्री में 78.81% की कम ग्रोथ हुई।