
Hero Passion Plus
All New Passion Plus: एक ज़माना था जब टू-व्हीलर मार्केट में पैशन प्लस (Passion Plus) बाइक का दबदबा था, लेकिन पुराने इंजन को अपग्रेड न करने के चक्कर में कंपनी ने इसे 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब हीरो मोटोकॉर्प आधिकारिक तौर नए इंजन और कुछ जरूरी बदलावों के साथ पैशन प्लस को लॉन्च कर दिया है।
पैशन प्लस देश की सबसे भरोसेमंद बाइक है। इस बाइक कासीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से होगा। नई पैशन प्लस की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये रखी है। इसकी कीमत हमारे से थोड़ी ज्यादा है, और यह कंपनी के सभी 100 cc मॉडल में सबसे महंगी है। आइये जानते है इसके फीचर्स और नए बदलावों के बारे में...
क्या पहले से हुई बेहतर:
2023 हीरो पैशन प्लस में कई बड़े बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले कुछ बेहतर हुई है। इसके डिजाइन में आपको नयपान देखने को मिलेगा। इसकी बॉडी और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में आई है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं। वहीं इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
इंजन और पावर:
बात करें इसके इंजन की इस नई बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर 'स्लोपर' मिल का उपयोग करती है। ये पॉवरट्रेन 8hp की शक्ति और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।
होंडा शाइन 100 से होगा मुकाबला:
होंडा ने हाल ही में अपनी शाइन 100 को भारत में पेश किया है जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये है। इस बाइक को 5 कलर में पेश किया गया है। होंडा की नई शाइन 100 का डिजाइन सिंपल है, यह लुक में बहुत ज्यादा स्पोर्टी नही है। बाइक में नया फ्यूचर रेडी 100cc OBD2 compliant इंजन लगा है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है।बाइक की सीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं।
Published on:
13 Jun 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
