6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hero Splendor निकली सबसे आगे Honda Activa ने बेचे महज इतने यूनिट्स

Honda Activa को पछाड़ Hero Splendor निकली सबसे आगे बिक्री में गिरावट के बावजूद भी Honda Activa को पछाड़ दिया स्प्लेंडर पहुंची पहले पायदान पर

less than 1 minute read
Google source verification
splendor

Hero Splendor निकली सबसे आगे Honda Activa ने बेचे महज इतने यूनिट्स

नई दिल्ली: भारत में बेहद ही पॉपुलर टू व्हीलर होंडा एक्टिवा ( Honda Activa ) और हीरो स्प्लेंडर ( Hero Splendor ) के बीच काफी समय से तगड़ा मुकाबला चल रहा था और अब स्प्लेंडर ने एक्टिवा को पछाड़ दिया है और बिक्री के मामले में वो एक्टिवा से आगे निकल चुकी है। आपको बता दें कि पिछले महीने एक्टिवा की कुल 2,18,734 यूनिट्स बिकीं। इस महीने एक्टिवा की कुल 2,72,475 यूनिट्स बिकीं थी। एक्टिवा की सेल में 20 फीसदी की गिरावट आई है।

हीरो स्प्लेंडर की 2,67,450 यूनिट्स बिकी हैं जो एक्टिवा से करीब 50,000 यूनिट्स ज्यादा हैं। इससे ये बात साबित हो गई है कि हीरो स्प्लेंडर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। मई 2018 में स्प्लेंडर की 2,80,763 यूनिट्स बिकी थीं। जबकि पिछले महीने 2,67,450 यूनिट्स बेचने स्प्लेंडर कामयाब रही।

1 लाख से कम बजट वालों के लिए बेस्ट हैं ये 4 बाइक्स, फीचर्स के मामले में हैं सबसे आगे

जानकारी के मुताबिक़ होंडा अगले साल भारत में होंडा एक्टिवा 6G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नई एक्टिवा में BSVI कंप्लायंट इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा एक्टिवा में कनेक्टेड फीचर्स और नया सस्पेंशन सेटअप दिया जाएगा। एक्टिवा के इस नए अवतार को लोग पसंद करें इस बात का ख़ास ख्याल रखते हुए इसके फीचर्स को तैयार किया गया है।

नई एक्टिवा 6G में काफी बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट को रिडिजाइन किया है। इस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नए ब्लू ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही नई सिल्वर फिनिश इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दी गई है। स्पीडोमीटर पहले की तरह एनलॉग है जिसमें कुछ इंफॉर्मेशन छोटे से डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देती है। नई एक्टिवा में सीट पुराने मॉडल की तरह ही दी गई है।