
भारत में लॉन्च हुए Hero Xpulse 200 और Xpulse 200T बाइस, यहां जानें सबकुछ
नई दिल्ली: Hero ने अपने दो बाइक Hero XPulse 200 और Xpulse 200T को आखिर कार भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें Xpulse 200 की (एक्स शोरुम दिल्ली) कीमत 97,000 रुपये और Xpulse 200T को 1,05,000 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी ने इन दोनों ही बाइक्स को सबसे पहले EICMA 2017 में पेश किया था। इसके बाद इन दोनों ही बाइक्स को दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। कंपनी के इन दोनों ही बाइक्स में ऑफ-रोड और टूअरिंग के लिए कई सारे फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा इन दोनों ही बाइक्स के कई कम्पोनेंट्स Xtreme 200R वाले ही हैं।
Xpulse 200 को ख़ास तौर पर टूअरिंग के लिए बनाया गया है। इसके फ्रंट में 21 इंच व्हील के साथ स्पोक्ड व्हील्स और रियर में 18 इंच व्हील के साथ डुअल पर्पज टायर दिया गया है। इसमें हाई माउंटेड मडगार्ड, हाई माउंटेड एग्जॉस्ट और इंजन बैश प्लेट दिया गया है। वहीं, अगर बात करें Xpulse 200T कि तो यह ऑफ-रोड बाइक है। इस बाइक को रोड-फ्रेंडली बनाए रखने के लिए इसमें एलॉय व्हील्स के साथ रोड बेस्ड टायर्स दिए गए हैं। इनमें Xpulse 200 का डायमेंशन (2222 mm x 850 mm x 1258 mm) और Xpulse 200T में (2118 mm x 806 mm x 1089 mm) का डायमेंशन दिया गया है। Xpulse 200 का ग्राउंड क्लियरेंस 220mm और Xpulse 200T का ग्राउंड क्लियरेंस 178mm है।
Hero के इन दोनों ही बाइक्स में 200cc सिंगल-सिलेंडर, 199.6cc एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18.4bhp की पावर और 17Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दोनों ही बाइक्स में ब्लूटूथ इनेबल इंस्टूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसकी मदद से एंड्रॉयड और एप्पल के फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए Disk ब्रेक्स और सिंगल चैनल ABS सटैंडर्ड दिया गया है। Xpulse 200 फ्यूल इंजेक्शन और कार्ब्युरेटर दोनों के साथ आता है, जबकि Xpulse 200T कार्ब्युरेटर के साथ है।
Published on:
01 May 2019 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
