4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कंपनी ने 30 दिन में ही बेच दिए 1.75 लाख से ज्यादा स्कूटर! बिक्री में हुई 41% की ग्रोथ

पिछले महीने (November 2022) में होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर Activa की 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा महज 30 दिन में हुई है।जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,24,082 यूनिट्स की बिक्री की

less than 1 minute read
Google source verification
honda_activa_sales.jpg

किसी भी ब्रांड के लिए ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाना आसान है लेकिन लम्बे समय तक भरोसा बनाये रखना उससे भी ज्यादा कठिन है। लेकिन एक ऐसा ब्रांड भारत में मौजूद है जिसनें टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटर सेगमेंट को न सिर्फ एक नई पहचान दी बल्कि वर्षो से अपनी नंबर एक की पोजीशन को भी बरकरार रखा है। जीहां हम बात कर रहे हैं Honda Activa स्कूटर के बारे में...बिक्री के मामले में लगातार यह स्कूटर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिक्री की बात करें तो Honda Activa की पिछले महीने 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री की है। आइये जानते हैं इस स्कूटर की बिक्री के बारे में...


होंडा एक्टिवा देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर

पिछले महीने (November 2022) में होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर Activa की 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा महज 30 दिन में हुई है।जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,24,082 यूनिट्स की बिक्री की, ऐसे में कंपनी की YoY बिक्री में 41.10% की ग्रोथ इस बार देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Hyundai i20 या Tata Altroz नहीं, बल्कि इस कार को खरीदने के लिए लगी है भीड़! कीमत महज 6.49 लाख से शुरू


इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में लगी esp टेक्नॉलजी की मदद से इसकी माइलेज में 10 परसेंट का इजाफा हुआ है। परफॉरमेंस के मामले में यह स्कूटर निराश नहीं करता। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। एक्टिवा 6G की कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है। इसमें 6 कलर ऑप्शन आपको मिलते हैं।