9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda Grazia Scooter को मिली धमाकेदार ओपनिंग, 21 दिन में बिके 15000 स्कूटर

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बीते माह 8 नवंबर को 125cc Honda Grazia Scooter को लॉन्च किया था।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 01, 2017

Honda Grazia Scooter

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बीते माह 8 नवंबर को 125cc स्कूटर ग्रैजिया (Grazia) को लॉन्च किया था। लेकिन इसकी लॉन्चिग के बाद इस स्कूटर की बिक्री को इतना अच्छा रेस्पोंस मिलेगा इस बात की उम्मीद तो शायद कंपनी को भी नहीं होगी। जी हां, होंडा ग्रैजिया स्कूटर ने महज 21 दिनों में 15,000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी कंपनी की ओर से प्रदान की गई। बता दें इस स्कूटर की भारतीय बाजार में एंट्री एक स्पोर्टी स्कूटर के रूप में हुई है।

बता दें स्कूटर सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग स्कूटर के रूप में होंडा एक्टिवा ने पहली पॉजीशन को बरकरार रख रखा है। एक्टिवा ने मात्र 7 महीने में 20 लाख यूनिट्स की बिक्री करके नया विश्व कीर्तिमान हासिल किया है। होंडा के न्यू GRAZIA 125cc स्कूटर की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 57,897 रुपए है। भारतीय मार्केट में ग्राजिया स्कूटर पहले से मौजूद सुजुक एक्सैस 125, हीरो मैस्ट्रो और होंडा एक्टिवा को कड़ी टक्कर देगा।

होंडा के नए ग्राजिया स्कूटर में 124.9cc का 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन लगा है जिसे कम्पनी ने होंडा इको टैकनोलाजी (HET) से बनाया है। यह इंजन 6500 rpm पर 8.52 bhp की पावर और 10.54 Nm का टार्क पैदा करता है। इस इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। होंडा ने इस स्कूटर को नए कलर और नई डिजाइन के साथ पेश किया है।

कंपनी ने इसमें ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ क्रोम का भी उपयोग किया गया है। डिजिटल डिस्प्ले से लैस इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो लम्बे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने में आपकी मदद करेगी। इसमें 12 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स लगाए गए है। साथ ही इसके फ्रंट में 110 mm साइज की Disc ब्रेक लगी है जो तेज रफ्तार पर भी स्कूटर को आसानी से कम दूरी में रोकने में मदद करते है।