21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda Shine 100: क्या यह बेस्ट एंट्री लेवल बाइक है? Splendor Plus से है असली मुकाबला, जानिये परफॉरमेंस

Honda Shine 100: हीरो स्पलेंडर प्लस को काफी टक्कर देने लिए अब आ गई नई Honda Shine 100, यहां हम आपको इस बाइक डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में आपको जानकारी दे रहे है...

3 min read
Google source verification
honda_shine_side.jpg

Honda Shine 100: होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर इंडिया की शाइन 125cc बाइक अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलर मॉडल है। Shine एक भरोसेमंद नाम और इसी नाम को कैश करने के लिए होंडा ने एंट्री लेवल सेगमेंट में नई Shine के ही नाम से नई 100cc बाइक “Honda Shine 100” को हाल ही में बाजार में उतारा है। शाइन का सीधा मुकाबला हीरो स्पलेंडर प्लस से होगा। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये है। इस बाइक को 5 कलर में पेश किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह बाइक हर तरह से किफायती साबित होगी। कम खर्च में यह ज्यादा तो चलेगी ही साथ ही होंडा का भरोसा भी इसमें मिलेगा। इस बाइक के जरिये कंपनी छोटे कस्बों, छोटे शहरों और गावों को टारगेट करेगी। यहां हम इस बाइक की परफॉरमेंस के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।


डिजाइन और फीचर्स:

नई होंडा शाइन 100 का डिजाइन सिंपल है, यह लुक में बहुत ज्यादा स्पोर्टी नही है। कंपनी इ इसे डेली यूज़ के लिए डिजाइन किया है। इसकी लम्बी सीट न सिर्फ आरामदायक है बल्कि लम्बी दूरी पर भी यह थकान महसूस नहीं होने देगी। बाइक कीसीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस बाइक में लगा साइड स्टैंड, इंजन Inhibitor के साथ आता है, यानी अगर साइड स्टैंड लगा है तो यह बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी।



इंजन, राइड और परफॉरमेंस:

Honda Shine 100 में नया फ्यूचर रेडी 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन (OBD2 compliant) लगा है। नया इंजन पावर के साथ बेहतरमाइलेज का भी भरोसा देता है। यह इंजन 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता ही। इस बाइक का वजन मात्र 99 किलोग्राम है।



यह बाइक बिना शोर किये स्टार्ट होती है जोकि इसका एक प्लस पॉइंट कहा जा सकता है। इसका क्लच बेहद हल्का लगता है और इसमें दिया गया 4-स्पीड गियरबॉक्स न सिर्फ स्मूथ है बल्कि उचित सटीकता के साथ लगते हैं। यह बाइक बिना किसी एफर्ट (effort)के आगे बढ़ती है। लेकिन ओवरटेक करते समय डाउनशिफ्ट की जरूरत पड़ती है।



बाइक में सस्पेंशन काफी अच्छे से Tune किये गये हैं, खराब रास्तों को यह बाइक आसानी से पार कर जाती है। बाइक के ब्रेकिंग अच्छे हैं निराश होने का मौका नहीं देते... लेकिन फिर भी हमारे हिसाब से Disc ब्रेक ऑप्शन के रूप में भी इया होता तो बी बेहतर होता




संबंधित खबरें


इस बाइक में आगे और पीछे ड्रम ब्रेक्स दिए गये हैं। बाइक में लगे दोनों टायर्स न सिर्फ अच्छी ऑफर करते हैं। कुलमिलाकर शाइन 100 परफॉरमेंस के मामले में इम्प्रेस करती है।


बड़ी खबरें

View All

बाइक

ऑटोमोबाइल

ट्रेंडिंग