जैसे ही बाइक चलने लगे तो रेस ठीक प्रकार से देनी है, अगर आप ऐसा नहीं करेगा तो बाइक बीच में ही बंद हो जाएगी। बाइक को हल्का से रेस देकर ही आगे की तरफ चलाएं और अब आपकी बाइक ठीक प्रकार से चलना शुरू कर देगी। अब बात आती है गियर बदलने की तो जैसे ही आप गियर बदलेंगे तो आपको झटका लगेगा और आप जितनी बार भी गियर बदलेंगे उतनी बार आपको झटका लगेगा, इसलिए हल्के हल्के से गियर बदलना है और कम स्पीड पर बाइक को चलाकर मैकेनिक के पास लेकर जाना है। क्लच खराब होने की स्थिति में बाइक को अधिक स्पीड में बिल्कुल न चलाए, क्योंकि बार-बार गियर बदलने से आपको तेजी से झटका लगेगा और कोशिश ये करें कि जाम वाली जगह पर बाइक न लेकर जाएं।