3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मोटरसाइकिल ब्रैंड को सबसे ज्यादा किया गया सर्च, दूसरे पर अपाचे और तीसरे पर…

जावा के बाद गूगल पर जिस मोटरसाइकिल ब्रैंड को सर्च किया गया वह है TVS अपाचे। तीसरे नंबर पर Suzuki इंट्रूडर सबसे ज्यादा सर्च की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 13 Jan 2019, 3:41 PM IST

jawa bikes

इस मोटरसाइकिल ब्रैंड को सबसे ज्यादा किया गया सर्च, दूसरे पर अपाचे और तीसरे पर...

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हुई जावा बाइक्स को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जी हां, साल 2018 में कंपनी ने एक साथ दो बाइक मॉडल्स लॉन्च किए। इसमें Jawa और Jawa 42 शामिल थीं, जिनकी डिलिवरी मार्च या अप्रैल 2019 में हो सकती है। दोनों ही मॉडल्स को लेकर बाइक लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

2019 में ही लॉन्च होगा जावा का तीसरा मॉडल

जावा बाइक्स का भारत में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। जावा और जावा 42 में 293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन BS-VI मानक के अनुकूल है। वहीं, कीमत की बात करें तो जावा और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपए है। जबकि, ड्यूल चैनल एबीएस वाली जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की कीमत 1.72 लाख रुपए है। कंपनी इस साल तीसरी बाइक Jawa Perak भी लॉन्च कर सकती है।

दूसरे और तीसरे नंबर हैं ये बाइक्स

बता दें, जावा के बाद गूगल पर जिस मोटरसाइकिल ब्रैंड को सर्च किया गया वह है TVS अपाचे। तीसरे नंबर पर Suzuki इंट्रूडर सबसे ज्यादा सर्च की गई। यह एक क्रूजर बाइक है जो अपने खास डिजाइन और कम कीमत को लेकर काफी पॉप्युलर रही।