इस बाइक में इनवर्टेड फ्रंट फॉर्क, पेंडुलम टाइप सेंट्रल स्प्रिंग हाइड्रॉलिक शॅक अब्जॉर्बर और बीफी हैंडल दिए गए हैं। इस बाइक के आ जाने से मिलिट्री को बहुत फायदा होगा, इस बाइक को बिना ज्यादा आवाज किए आराम से चलाया जा सकता है। डिफेंस एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) अमेरिका साइलेंट हॉक सैनिकों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर रही है। इस बाइक को हाइब्रिड इंजन से लैस किया जाएगा।