नई दिल्ली: आजकल युवाओं में बाइक को मोडिफाई कराने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।बाइकर्स हों या कॉलेज गोइंग लड़के सभी बाइक का पिछला पहिया निकालकर उसकी जगह मोटा और चौड़ा पहिया लगा रहे हैं। हालांकि इन लोगों को इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती कि ऐसा करने का उनकी बाइक की हेल्थ पर कैसा असर पड़ेगा। बस वो तो खुद को खूल दिखाने के लिए बाइक में चेंज कराते हैं। अगर आप भी अपनी फेवरेट बाइक को कस्टमाइज कराने की सोच रहे हैं तो पहले ये आर्टिकल पढ़ लें क्योंकि तब आपको पता चलेगा कि ऐसा कराने से क्या होगा।