
भारत में खूब पसंद की जा रही Ktm 125 Duke, जानें खासियतें
केटीएम की सबसे सस्ती बाइक केटीएम 125 ड्यूक ( ktm 125 Duke ) भारत में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। ऑस्ट्रिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी केटीएम ने इस बाइक को पिछले माह लॉन्च किया था, जिसके बाद इस बाइक को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसकी 457 यूनिट्स बिक गई हैं। ये बाइक अपनी रेंज में सबसे ज्यादा महंगी बाइक है, लेकिन फीचर्स और स्टाइल में खास है। केटीएम की ये बाइक उन ग्राहकों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कम बजट में रेसिंग बाइक खरीदना चाहते हैं। ये बाइक अब तक की केटीएम की सबसे सस्ती बाइक है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो केटीएम ड्यूक 125 में 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 14.3 बीएचपी की पावर और 12 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस इंजन वाली इस बाइक में स्टैंडर्ड ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है।
लुक और स्टाइल
लुक और स्टाइल की बात की जाए तो ये बाइक ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक जैसे रंगो में उपलब्ध है। इसमें 43 मिमी अप साइड डाउन फोर्क्स सस्पेंशन, 10 एडजेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट में 300 मिमी पावर ब्रेक, रियर 230 मिमी पावर ब्रेक, शानदार हेडलैम्प और नया डीआरएल दिया गया है। इस बाइक का लुक केटीएम 390 ड्यूक जैसा ही है। भारत में इस बाइक का मुकाबला सुजुकी जिक्सर ( Suzuki Gixxer ) और यामाहा एफजेड ( Yamaha FZ ) जैसी बाइक्स से है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.18 लाख रुपये हो सकती है।
Published on:
25 Dec 2018 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
