2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी महीने भारत आएंगी ये चार इटालियन बाइक्स, जानिए क्या है खास

इटालियन बाइक निर्माता MV Agusta अपनी चार बाइक्स 9 मई से भारत में उपलब्ध करवा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 03, 2016

MV Agusta bike

MV Agusta bike

नई दिल्ली। इटली की प्रसिद्ध बाइक निर्माता कंपनी MV Agusta भारत में अपनी चार बाइक्स लॉन्च कर रही है। कंपनी 9 मई को लॉन्च के साथ ही इन्हें ऑफिशियल तौर पर उपलब्ध करवा रही है। यह लॉन्चिंग पुणे में होगी और वह काईनेटिक ग्रुप के साथ इन्हें भारत में उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी ने अपनी सेल्स एंड सर्विस का नाम मोटरोयेल रखा है।

ये अगस्ता बाइक्स मिलेंगी
एमवी अगस्ता का मार्केट दुनिया में 30 फीसदी तक बढ़ा है। यह कंपनी भारत में अपनी शुरूआत पुणे से करते हुए मुंबई, सूरत और बेंगलुरु में अपनी डीलरशिप खोलेगी। इसके बाद दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में अपना विस्तार करेगी। यह कंपनी अपनी लगभग सभी बाइक्स भारत में उतारना चाहती है। हालांकि फिलहाल चार मॉडल्स लॉन्च करेगी जिनमें F3 800, Brutale 1090, F4 और F4 RR शामिल हैं।

फिलहाल दो मॉडल
MV Agusta अपनी एफ4 सीरीज की तीनों बाइक्स पूरी दुनिया में बेचती है, लेकिन भारत में फिलहाल दो मॉडल एफ4 और एफ4 आरआर ही बेचेगी। इसके अलावा यदि कोई ग्राहक चाहता है तो उसें एफ4 सीरीज के एफ4 आरसी और ड्रैग्स्टर मॉडल भी मुहैया कराए जाएंगे। हालांकि अगस्ता ब्रूटल 800 को अभी यहां बिक्री के लिए इजाजत नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही यह मॉडल भी भारत में उपलब्ध होगा।


ये हैं खास बातें
कंपनी की ओर से अभी इनमें से किसी भी मॉडल की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। क्योंकि अगस्ता के मॉडल्स की कीमत उस देश के टैक्सों पर भी निर्भर करती है जहां इन्हें बेचा जा रहा है। कंपनी अपनी एफ4 बाइक को रेड, सिल्वर, मेट ब्लैक कलर में उपलब्ध करवाएगी। यह 4 सिलेंडर इंजन, सेंट्रल कैम चेन और रेडिल वॉल्वस वाली बाइक है। वहीं, एफ4 आरआर को व्हाइट आइस पर्ल और मेडल ब्लैक कार्बन कलर में करवाया जा रहा है जिनमें राइड बाय वायर और फोर इंजन मैप से लैस है। अगस्ता ब्रूटल 1090 दो पावर कॉन्फिग्यरेशन आती है तथा इसमें मेट ब्लैक और मेट वाइट कलर आते हैं। एफ3 800 बाइक 798 सीसी इंजन से लैस है तथा यह रेड और एगो सिल्वर कलर में है आती है।

ये भी पढ़ें

image