भारत में लॉन्च हुई इन MV Agusta Bikes को पुणे के अलावा अब मोटोरॉयल डीलरशिप्स के तहत अहमदाबाद, बैंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली तथा मुंबई भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इन शहरों में जल्द ही अपनी डीलरशिप्स खोलने जा रही है। इसके अलावा भारत समेत इन एमवी अगस्ता बाइक्स को बांग्लादेश तथा श्रीलंका जैसे पड़ौसी देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।