
टू—व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स ने लंबे इतंजार के बाद भारत में अपनी दमदार बाइक अपाचे RR 310 कर दी है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 2.05 लाख रुपए रखी गई है। यह टीवीएस की भारत में सबसे महंगी बाइक भी है। इस बाइक को उतारने के साथ कंपनी ने प्रिमियम मोटरसाइकल सेगमेंट में कदम रख लिया है।
इस बाइक के लॉन्चिग के मौके पर TVS के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने कंपनी के अगले नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि TVS का अगला प्रोडक्ट RTR सीरीज़ से होगा और भारत में कुछ ही समय बाद कंपनी अपाचे RTR 160 लॉन्च करेगी। बता दें पिछले दो सालों में कंपनी ने अपनी बाइक लाइन-अप में दो बड़े मॉडल पेश किए है जो कि पाचे RTR 200 4V और अपाचे RR310 नाम से आए है।
टीवीएस की एंट्री लेवल बाइक्स अपाचे RTR 160 और RTR 180 बाइक्स पिछले कई सालों से कोई खास अपडेट नहीं हुआ है। लेकिन अब कंपनी अपनी RTR 160 बाइक को कई सारे अपडेट्स के साथ पेश करेगी। यह बाइक इस साल की शुरुआत में टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट हुई थी। इस बाइक के इंजन में बदलाव होगा या नहीं इस संबंध में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन आॅटो एक्सपर्ट ऐसी उम्मीद लगा रहे है कि नई बाइक के इंजन को पहले की तुलना में थोडा और पॉवरफुल बनाया जाएगा।
अभी बाजार में उपलब्ध अपाचे RTR 160 में 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 15 bhp पावर और 13.1 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। नई TVS अपाचे RTR 160 के साथ कंपनी एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दे सकती है। बता दें कि भारत सरकार ने सभी वाहनों को अप्रैल 2018 तक पर्याप्त सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में उतारने के आदेश दिए हैं। भारत में इस बाइक का मुकाबला सुज़ुकी जिक्सर, होंडा CB हॉर्नेट 160R और बजाज पल्सर NS160 से होगा।
Published on:
09 Dec 2017 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
